ब्रेकिंग न्यूज रामपुर।
रामपुर/ गांधी समाधि पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने लहराया तिरंगा।
स्वतन्त्रता दिवस जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है आजादी के इस पावन पर्व पर सुबह से ही स्कूल के छात्र छात्राओं में उत्साह नजर आया हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति से सराबोर नजर आये।
गांधी समाधि पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि अर्पित की।
साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए। और एक सच्चे देश भक्त की तरह अपने राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीया,तृतीय स्थान आने वाले स्कूल के छात्र,छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मीडिया से बात करते हुए सपा नेताओं पर भी निशाना साधा शिवपाल सिंह यादव द्वारा आजम खान को सपा सरकार आने पर गृहमंत्री बनाए जाने को लेकर दिए गए जवाब में कहा कि सरकार आना नहीं है।
बाइट,, कृषि राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ,,
विजुअल,,गांधी समाधि
रिपोर्टर,,, परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
