ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहल पर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सपा नेता जयदेव यादववंशी के माध्यम से टॉपर 7 छात्राओं को लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए बुधवार रात डांडिया स्थित अपने कार्यालय पर जयदेव यादववंशी ने प्रेस वार्ता आयोजित की।
प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि मेधावी छात्रों का सम्मान करना और उन्हें आधुनिक शिक्षा के संसाधन उपलब्ध कराना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लैपटॉप देकर छात्रों को शिक्षा और तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
इस दौरान जयदेव यादववंशी ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए लैपटॉप और शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता आज़म खान की रिहाई की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आज़म खान के साथ हो रहे कथित अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में समाजवादी पार्टी की ओर से एसडीएम बिलासपुर को ज्ञापन भी सौंपा गया है और आवश्यकता पड़ने पर पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
बाइट जयदेव यदुवंशी सपा नेता बिलासपुर रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
