रामपुर/ थाना भोट क्षेत्र में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की ज़िद को लेकर हाईवे किनारे लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम हल्दुवा थाना मिलक, अपनी प्रेमिका से विवाह कराने की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही थाना भोट पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
काफी देर तक चले प्रयासों के बाद पुलिस ने युवक की प्रेमिका से फोन पर बात कराई, जिसके समझाने पर वह सकुशल टॉवर से नीचे उतर आया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मु0अ0सं0 92/2026, धारा 221, 226 और 285 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
वही प्रेमिका ने बाज़ी को पलट दिया है खुद की बदनामी होता देख प्रेमिका ने थाना भोट पुलिस को अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हए तहरीर दी है,जिसमे मुकदमा लिखा जा रहा है।
पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
