ऑपरेशन लंगड़ा का दिखा असर।
रामपुर/थाना केमरी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो गौकश गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस को पीलाखार नदी डैम के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे और घिरने पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भूरा पुत्र अल्लन के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मुकीम पुत्र फईम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,,
