बाहुबली धर्मेंद्र राजभर ने मात्र 6मिनट 23सेकेंड में 651नारियल फोड़कर इतिहास रच दिया गाजीपुर।
जिला गाजीपुर के थाना दुल्लहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मागतपुर स्थित आदर्श भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार के दिन नारियल मैंन के नाम से जाने, जाने वाले धर्मेंद्र राजभर ने अपनी अद्भुत शारीरिक शक्ति का परिचय देते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया धर्मेंद्र राजभर ने महज 6 मिनट 23 सेकंड में 651 नारियल तोड़कर इतिहास रच दिया ,तय समय से पहले पूरा किया लक्ष्य धर्मेंद्र राजभर को 7 मिनट में 651 नारियल तोड़ने की चुनौती दी गई थी जिसे उन्होंने निर्धारित समय से 35 सेकंड पहले ही पूरा कार्य हासिल कर लिए वही मैदान में नारियल तोड़ते समय काफी भीड़ ने बैरक तोड़कर अंदर आ गई ,लेकिन बिरनो पुलिस और दुल्लहपुर थाना बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया बताते चले की उमड़ी लाखों की भीड़ अव्यवस्था से पुलिस के हाथ पांव फूल गए वहीं मौजूद सुभासपा प्रदेश महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि बाहुबली धर्मेंद्र राजभर प्रदेश के धरोहर हैं आन बान शान है और वीरों की धरती गाज़ीपुर में जो नारियल मैंन के द्वारा पूरे विश्व को एक मुंहतोड़ जवाब है प्रेस कांफ्रेंस के दौरान धर्मेंद्र राजभर ने बताया कि अभी हमारा ओपन चैलेंज पूरे विश्व को है और यह चैलेंज कम समय में 1500 नारियल तोड़कर एक जीत हासिल करूंगा और अपने देश का नाम रोशन करुंगा बाहुबली धर्मेंद्र राजभर ने अपने मुखारविंदु से बताए कि गाजीपुर बीरो की धरती है और गाजीपुर की धरती को मेरा कोटि कोटि नमन है कि मुझे यहां पर एक मौका और प्यार दुलार मिला मै हमेशा रीडी रहुगा।मौके पर सभी कार्यकर्ता और कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शिवाजी cen news गाज़ीपुर।
