नासिक में बढे टमाटर के दाम
एक हजार रूपये जार तक पहुँचे टमाटर के दाम
एक कैरेट में 40 किलो टमाटर आता है
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
नासिक की थोक मंडी में टमाटर की आवक घटने से कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। व्यापारियों के अनुसार मौसम की मार और प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से कम आपूर्ति के कारण बाजार में टमाटर की उपलब्धता घटी है, जिसका सीधा असर भाव पर देखने को मिल रहा है नासिक के मार्केट में इन दिनों टमाटर की आवक सामान्य दिनों की तुलना में कम हो गई है।ऐसे मे टमाटर अब जो पिछले सप्ताह ३००रूपये जार से ४५० रूपये तक बिका था वो अब ७००रूपये से १ हजार तक पहुच गया है मंडी में पहुंचने वाली खेप घटने से व्यापारियों के बीच खरीदारी की प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जिससे टमाटर के थोक भाव में इजाफा देखा जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कई उत्पादक क्षेत्रों में बारिश और फसल प्रभावित होने से आपूर्ति पर असर पड़ा है।
बाईट किसान