Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Women’s T20 World Cup: ICC ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > Women’s T20 World Cup: ICC ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल
Sports

Women’s T20 World Cup: ICC ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल

Last updated: June 8, 2026 5:31 pm
cennews
Share
4 Min Read
Women’s T20 World Cup: ICC ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल
NAVI MUMBAI, INDIA - NOVEMBER 02: Deepti Sharma of India celebrates after taking the wicket of Chloe Tryon of South Africa (not pictured) during the ICC Women's Cricket World Cup India 2025 Final match between India and South Africa at Dr. DY Patil Sports Academy on November 02, 2025 in Navi Mumbai, India. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)
SHARE

Women’s T20 World Cup: ICC ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल

Women’s T20 World Cup: ICC ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल

आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी कमेंट्री और ब्रॉडकास्ट टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दुनिया भर के कई पूर्व कप्तान, विश्व कप विजेता खिलाड़ी और अनुभवी कमेंटेटर शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को बेहतरीन विश्लेषण और रोमांचक अनुभव देंगे।

आईसीसी द्वारा घोषित कमेंट्री पैनल में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज ताश फरांट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, न्यूजीलैंड की केटी मार्टिन, पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर, आयरलैंड की इसोबेल जॉयस, भारत की वेदा कृष्णमूर्ति और पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस टीम में कई ऐसे सदस्य भी हैं, जो अपने-अपने देशों के लिए विश्व कप जीत चुके हैं। मेल जोन्स और जूलिया प्राइस ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं स्टेसी-एन किंग वेस्टइंडीज की उस टीम में शामिल थीं जिसने महिला टी20 विश्व कप जीता था। इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ईसा गुहा और एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट ने भी अपने देश को विश्व कप और टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुरुष क्रिकेट के कुछ बड़े नाम भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के दो बार के विश्व कप विजेता मैथ्यू हेडन, भारत के दिनेश कार्तिक और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट शामिल हैं। इसके अलावा नासिर हुसैन, इयान बिशप और इयान स्मिथ जैसे अनुभवी कमेंटेटर भी टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन सभी ने क्रिकेट के कई ऐतिहासिक मुकाबलों में कमेंट्री की है और प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आईसीसी ने प्रस्तोता और ब्रॉडकास्ट टीम में चार्ल्स डेगनॉल, नैटली जर्मनोस, एलन विल्किंस, लॉरा मैकगोल्ड्रिक, जतिन सप्रू, कैस नायडू, रौनक कपूर और अली मिशेल को भी शामिल किया है। ये सभी टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों तक खिलाड़ियों की कहानियां, मैचों का विश्लेषण और मैदान से जुड़ी खास जानकारियां पहुंचाएंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी जबकि फाइनल मैच 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। कुल 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 33 मैच खेले जाएंगे। मिताली राज ने कहा कि इस बार सभी टीमों में शानदार प्रतिभा मौजूद है और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट का रुख बदल सकते हैं। वहीं, ईसा गुहा ने कहा कि इंग्लैंड के सभी मेजबान शहर और मैदान इस बड़े आयोजन के लिए शानदार मंच प्रदान करेंगे। पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि महिला क्रिकेट का स्तर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुका है और यह टूर्नामेंट नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। इयान बिशप का मानना है कि हर आईसीसी टूर्नामेंट यादगार पल देता है और इस बार भी प्रशंसकों को कई ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेंगे।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी

अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह

NDTL और SGT यूनिवर्सिटी के बीच MoU साइन, स्पोर्ट्स साइंस और एंटी-डोपिंग रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

🏸 Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु और अर्जुन-हरिहरन की शानदार जीत, अगले दौर में प्रवेश

IPL 2026: कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी को बताया टीम इंडिया के लिए तैयार

TAGGED: Women’s T20 World Cup: ICC ने किया कमेंट्री पैनल का ऐलान, मिताली-अंजुम समेत कई पूर्व दिग्गज शामिल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसबीआई ने केंद्र सरकार को सौंपा 8,813 करोड़ रुपए का डिविडेंड एसबीआई ने केंद्र सरकार को सौंपा 8,813 करोड़ रुपए का डिविडेंड
Next Article बाहुबली धर्मेंद्र राजभर ने मात्र 6मिनट 23सेकेंड में 651नारियल फोड़कर इतिहास रच दिया गाजीपुर। बाहुबली धर्मेंद्र राजभर ने मात्र 6मिनट 23सेकेंड में 651नारियल फोड़कर इतिहास रच दिया गाजीपुर।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

समय पर पता चलना जान बचाने वाला साबित हुआ ठाणे सिविल अस्पताल में ओरल कैंसर को सफलतापूर्वक किया गया ऑपरेशन
Mumbai June 8, 2026
दिघा के खांडी धरण (मोगली डैम) में फिर एक व्यक्ति की डूबने से मौत, सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल
दिघा के खांडी धरण (मोगली डैम) में फिर एक व्यक्ति की डूबने से मौत, सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल
Mumbai June 8, 2026
नासिक में बढे टमाटर के दाम
नासिक में बढे टमाटर के दाम
Mumbai June 8, 2026
बाहुबली धर्मेंद्र राजभर ने मात्र 6मिनट 23सेकेंड में 651नारियल फोड़कर इतिहास रच दिया गाजीपुर।
बाहुबली धर्मेंद्र राजभर ने मात्र 6मिनट 23सेकेंड में 651नारियल फोड़कर इतिहास रच दिया गाजीपुर।
UP June 8, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?