प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक जनसेवा कार्यकाल का सम्मान
वन मंत्री गणेश नाईक की उपस्थिति में विशेष पूजा एवं महाआरती का आयोजन
नवी मुंबई।
देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते हुए जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण किए हैं। इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर के उपलक्ष्य में नवी मुंबई के बोनकोडे स्थित प्रसिद्ध श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
महाराष्ट्र सरकार के वन मंत्री माननीय गणेश नाईक की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके निरंतर सफल नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक ने भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के चरणों में प्रार्थना अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता, समृद्धि और विकास की गति निरंतर बनी रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा देश के विकास को नई दिशा मिल रही है।
कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक जनसेवा कार्यकाल का सम्मान किया।
इस अवसर पर नवी मुंबई महानगरपालिका के सभागृह नेता सागर नाईक, नगरसेविका वैष्णवी नाईक, नगरसेविका अदिति नाईक, नगरसेविका एड. भारती पाटील, नगरसेविका एड. सायली शिंदे, नगरसेविका मीनाक्षी पाटील, नगरसेवक मुनावर पटेल, नगरसेवक संदीप म्हात्रे, नगरसेवक रविकांत पाटील, नगरसेवक रॉबिन मढवी, पूर्व नगरसेवक लीलाधर नाईक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
