नासिक में होल्डिंग नहीं दिखने पर होल्डिंग संचालक ने कटवा दिए 50 से अधिक पेड़
नासिक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कुंभ नगरी नासिक से चौंकाने वाली तस्वीर आई सामने
पेड़ कटाई का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
नासिक से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ विज्ञापन के होर्डिंग को साफ दिखाने की सनक में शहर की हरियाली पर कुल्हाड़ी चला दी गई। जी हाँ, नासिक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NMC) की ओर से गंगापुर रोड के डिवाइडर पर शहर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण को बचाने के लिए जो पौधे और पेड़ लगाए गए थे, उन्हें देर रात गैर-कानूनी तरीके से काट दिया गया।
लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। जागरूक नागरिकों द्वारा पुलिस को सौंपे गए वीडियो के आधार पर गंगापुर पुलिस स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जब पुलिस ने मुख्य आरोपी से पूछताछ की, तो पेड़ काटने की जो वजह सामने आई, उसने सबको हैरान कर दिया! मुख्य आरोपी एक होर्डिंग एजेंसी का मालिक है। उसी के कहने पर उसके कर्मचारियों ने देर रात इन पेड़ों की कटाई की थी, ताकि रोड किनारे लगा उसका विज्ञापन बोर्ड लोगों को साफ दिखाई दे सके।
अपनी निजी कमाई के लिए शहर की हरियाली को नुकसान पहुँचाने वाले इस होर्डिंग एजेंसी मालिक और उसके 5 कर्मचारियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। सभी 6 आरोपियों पर पर्यावरण और संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बाइट.. मोनिका राऊत डीसीपी नासिक
वॉकथ्रू संदीप द्विवेदी
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
