ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
*रामपुर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता*
घटना का खुलासा एसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर किया।
एसपी रामपुर के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने आधार कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
16 सितंबर को दर्ज मुकदमे में 19 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने वादिनी मधु पत्नी संजय कुमार के नाम से फर्जी खाता खोलकर ठगी की रकम निकालने वाले गैंग को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष कुमार (पलवल/रामपुर), अजय कुमार (मिलक), आशुतोष (बरेली) व अनीस (मिलक) शामिल हैं। ये भोले-भाले लोगों से E-KYC कराकर फर्जी बैंक खाते खोलते और साइबर फ्रॉड की रकम एटीएम से निकालते थे।
पुलिस ने 3 iPhone, 6 एंड्रॉइड फोन, 7 एटीएम कार्ड, 29 सिम, 11 बैंक किट, लैपटॉप, बायोमेट्रिक डिवाइस व 1.13 लाख नकद बरामद किए हैं।
बाइट अनिल कुमार एसपी रामपुर
विजुअल,, आरोपी
बाइट,,अनिल कुमार एसपी
*रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,9359324086
