नवी मुंबई मनपा के 8,495 ठेका कर्मचारियों की सैलरी में ₹7,500 की बढ़ोतरी; दिवाली का बोनस भी मिलेगा – सागर नाईक
नवी मुंबई: नवी मुंबई महानगरपालिका के 8,495 ठेका कर्मचारियों को ₹7,500 की वेतन वृद्धि और दिवाली का सानुग्रह अनुदान देने के प्रस्ताव को स्थायी समिति ने मंजूरी दे दी है। ठेकेदारों के माध्यम से अगले 15 दिनों के भीतर यह राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सभागृह नेता सागर नाईक ने बताया कि दशहरे के अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों कर्मचारियों को चेक वितरित किए जाएंगे। इस फैसले से महानगरपालिका में कार्यरत हजारों ठेका कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
