एकनाथ शिंदे की पार्टी राजनैतिक टोली बन गई है वह गरीब मजदूरों का हक मार रही है.. एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते
नासिक पहुंचे एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि नासिक मे एकनाथ शिंदे के उद्योग मंत्री गरीब मजदूरों की जमीन और उनका हक छीनकर उद्योगपतियों को बेच रहे हैं
और गरीब शोषित मजदूरों का शोषण कर उनको जमीन से बेदखल कर रहे हैं गरीबों की हक की लड़ाई के लिए मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा जिस गरीब मजदूर के पास उनके नाम पर सात बारह या जमीन का पट्टा लेख है वह गरीब मजदूर उसे जमीन का मालिक है उन्हें जमीन से बेदखल नहीं किया जा सकता मैं महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराऊंगा और यह लड़ाई हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लडूंगा गरीबों का हक मारने वाली शिंदे और उनके मंत्रियो को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा
मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आया हूं
बाइट गुण रत्न सदावर्ते
