Flash..
महाराष्ट्र के नासिक में पंद्रह करोड़ रुपये की धनवर्षा कराने का लालच देने वाले फर्जी बाबा गिरफ्तार.
कळवण तालुका के पिंपळे खुर्द गांव में फर्जी बाबा के खिलाफ कार्रवाई।
मुंबई के परिवारों को मंत्र-तंत्र और पूजा विधि के नाम पर ठगी करने का आरोप
पंद्रह करोड़ रुपये की धनवर्षा कराने का लालच दिया
शुरुआत में प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये लेकर उसे दो लाख रुपये करने का झांसा दिया
इसके बाद पांच लोगों से कुल 10 लाख 55 हजार रुपये ऐंठने का आरोप
पूजा विधि के दौरान नारियल में विस्फोट कर चमत्कार का दिखावा किया
तीन करोड़ रुपये की धनवर्षा होने का दावा करते हुए बोरी भरकर नकली नोट दिए
पीड़ितों को बोरी सात दिनों तक नहीं खोलने की धमकी दी
बोरी खोलने पर ऊपर का नोट असली, जबकि बंडल में बाकी सभी नोट नकली पाए गए
पैसे वापस मांगने पर पीड़ितों को गायब करने और जान से मारने की धमकी दी
पीड़ितों ने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) से संपर्क किया
अंनिस की मदद से अभोणा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया
भोंदू बाबा हिराचंद बर्डे समेत छह साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
जादूटोना विरोधी कानून के साथ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई
इसी तरह ठगी का शिकार हुए लोगों से अभोणा पुलिस या अंनिस के कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की अपील
BYTE: राजाराम शेलार — पीड़ित व्यक्ति
BYTE: कृष्णा चांदगुडे — अंनिस
