Anc- कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल में महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के जवान की पिटाई किए की घटना सामने आई है।

cennews.in By cennews.in
1 Min Read
Anc- कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल में महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के जवान की पिटाई किए की घटना सामने आई है।
Spread the love

Anc- कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल में महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के जवान की पिटाई किए की घटना सामने आई है।

गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद चार पहिया वाहन के चालक ने एमएसएफ के सुरक्षा रक्षक किशोर लोटे पर रॉड से हमला किया।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सुरक्षा बल के सुरक्षा रक्षक किशोर लोटे रुक्मिणीबाई अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। एक मरीज के परिजन ने अस्पताल के गेट पर कार खड़ी कर दी। गेट के सामने कार पार्क किए जाने से आने-जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। सुरक्षा रक्षक किशोर ने कार चालक को कार गेट के सामने से हटाकर दूसरी जगह पार्क करने के लिए कहा। इस बात को लेकर कार चालक और किशोर लोटे के बीच बहस हो गई। इसके बाद कार चालक ने सुरक्षा रक्षक की पिटाई करदी, और रॉड से उनपर हमला कर दिया। मारपीट में किशोर का यूनिफॉर्म भी फट गया। घटना के कारण अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। महात्मा फुले पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

कल्याण से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *