‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से UP Police में नवचयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।
आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन सरकार में यूपी के नौजवानों के लिए नियुक्ति-पत्र प्रदान करने का सिलसिला बिना रुके, बिना डिगे अनवरत चलता रहेगा।
पावन पर्व दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।





