Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6
National

एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6

cennews
Last updated: November 4, 2026 7:33 pm
By cennews
Share
6 Min Read
एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6
एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6
SHARE

एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6

एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6

भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने कहा है कि जिन पुराने मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें केवल पहले से मतदाता सूची में पंजीकृत होने के आधार पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कानूनी कार्रवाई या अभियोजन का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इसके लिए निर्धारित कानूनी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

पुराने मतदाता फॉर्म-6 जमा करने से कर रहे थे परहेज

आयोग ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि पहले से मतदाता सूची में पंजीकृत कुछ मतदाता फॉर्म-6 जमा करने में हिचकिचा रहे हैं। दरअसल, इस फॉर्म में आवेदक को यह घोषणा करनी होती है कि उसका नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। ऐसे में पहले से पंजीकृत मतदाताओं को आशंका थी कि फॉर्म-6 जमा करने पर उनकी घोषणा गलत मानी जा सकती है और उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

1 अगस्त 2022 से लागू है फॉर्म-6 की घोषणा

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 में निर्धारित घोषणा 1 अगस्त 2022 से लागू है। प्रारूप मतदाता सूची में नाम नहीं होने की स्थिति में कोई भी पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 जमा कर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का आवेदन कर सकता है। आयोग के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान या उसके बाद जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में नहीं हैं, उन्हें नाम दोबारा शामिल कराने के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया उन लोगों पर भी लागू होगी, जो पहले मतदाता सूची में पंजीकृत रह चुके हैं।

पहले से पंजीकृत होने पर गलत घोषणा नहीं माना जाएगा आवेदन

आयोग ने जोर देकर कहा कि ऐसी परिस्थितियों में फॉर्म-6 जमा करने का उद्देश्य केवल एसआईआर प्रक्रिया के दौरान या उसके बाद मतदाता सूची में नाम शामिल कराना है। केवल इस आधार पर कि आवेदक पहले भी मतदाता के रूप में पंजीकृत था, फॉर्म जमा करने को गलत घोषणा नहीं माना जाएगा।

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

चुनाव आयोग ने अपने स्पष्टीकरण को 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली हाईकोर्ट के ‘निलोत्पल दत्ता एवं अन्य बनाम भारत निर्वाचन आयोग एवं अन्य’ मामले में दिए गए आदेश के अनुरूप बताया। इस मामले में एक आवेदक, जो पहले से मतदाता के रूप में पंजीकृत था, ने आशंका जताई थी कि फॉर्म-6 जमा करने से उसे पहली बार मतदाता बनने संबंधी गलत घोषणा करनी पड़ेगी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ताओं की यह आशंका निराधार है। अदालत ने रिट याचिका का निपटारा करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता चाहें तो फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं, जिस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

धारा 31 के तहत नहीं होगी कार्रवाई, लेकिन शर्तें लागू

हाईकोर्ट के आदेश और अपने स्पष्टीकरण के आधार पर चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि कोई भी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) केवल इस आधार पर किसी मतदाता के खिलाफ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई शुरू नहीं करेगा कि वह पहले मतदाता सूची में शामिल था और उसने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान या उसके बाद फॉर्म-6 जमा किया है। हालांकि, यह संरक्षण तभी मिलेगा, जब संबंधित मतदाता पहले से किसी अन्य संसदीय या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत न हो और उसके द्वारा दिया गया घोषणा-पत्र कानून के अनुरूप हो।

स्थानीय भाषाओं में प्रचार-प्रसार के निर्देश

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि इस स्पष्टीकरण की जानकारी सभी संबंधित लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए स्थानीय भाषाओं और उपलब्ध मीडिया माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसआईआर को लेकर जारी बहस के बीच अहम फैसला

चुनाव आयोग का यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब देश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बहस जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और दोबारा पंजीकरण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में आयोग के इस कदम से उन पुराने मतदाताओं की आशंकाएं दूर होने की उम्मीद है, जिनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।

You Might Also Like

4 नवंबर 1948 : जब संविधान के मसौदे से आकार लेने लगा लोकतांत्रिक भारत

सोमालिया के तट पर भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को कराया मुक्त

एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन, सौराष्ट्र के 1.54 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा-‘जिसका जीवन तप, त्याग और सत्य से संपन्न है, वह सभी उपलब्धियां प्राप्त करता है’

किश्तवाड़ में नई भूकंपीय वेधशाला का उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में मौसम निगरानी नेटवर्क का होगा विस्तार

TAGGED: एसआईआर पर चुनाव आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, पुराने मतदाता बिना कानूनी कार्रवाई के डर के जमा कर सकेंगे फॉर्म-6

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुंबई : के. जे. खिलनानी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित साधु वासवानी हाई स्कूल का वार्षिक समारोह सोमवार, 2 नवंबर 2026 को चेंबूर स्थित फाइन आर्ट्स सोसायटी के सभागार में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
Next Article विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया विराट-गिल की साझेदारी ने रखी जीत की नींव, भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दृष्टिबाधित बंधुओं के लिए 38वें वार्षिक दीपावली उपहार वितरण समारोह का भव्य आयोजन; 4,600 बंधुओं को उपहार वितरित, सेवाभावी विधायक पराग शाह की गरिमामयी उपस्थिति!
Mumbai November 4, 2026
जैन अल्पसंख्यक विकास आर्थिक महामंडल की ओर से 511 लाभार्थियों को 51 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण; विधायक पराग शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति!
जैन अल्पसंख्यक विकास आर्थिक महामंडल की ओर से 511 लाभार्थियों को 51 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण; विधायक पराग शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति!
Mumbai November 4, 2026
सैफनी में 20 किलो अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट कार बरामद
सैफनी में 20 किलो अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट कार बरामद
UP November 4, 2026
राजौरी में दिवाली की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ. देवांश यादव ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया
राजौरी में दिवाली की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ. देवांश यादव ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया
Jammu and Kashmir November 4, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?