कंत्राटी कामगारों की 7,500 वेतनवृद्धि पर सागर नाईक आक्रामक
प्रशासनिक लालफीताशाही पर उठाए सवाल, 15 दिन में लागू करने की मांग
नवी मुंबई ।नवी मुंबई महानगरपालिका के कंत्राटी कामगारों को मंजूर की गई 7,500 की वेतनवृद्धि प्रशासनिक लालफीताशाही में अटके होने का मुद्दा महासभा की बैठक में सभागृह नेता सागर नाईक ने आक्रामक रूप से उठाया।
सागर नाईक ने कहा कि मनपा प्रशासन किमान वेतन से अधिक वेतन देने में सक्षम है और इसके लिए आवश्यक निधि भी उपलब्ध है। इसके बावजूद मंजूर वेतनवृद्धि का लाभ कंत्राटी कामगारों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने इस देरी पर प्रशासन से जवाब मांगा।वेतनवृद्धि लागू करने में ऑडिट से जुड़ी तकनीकी वजहों का हवाला दिए जाने पर नाईक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “ऑडिट की तकनीकी वजहों का बहाना बनाए बिना, अगले 15 दिनों के भीतर कामगारों को वेतनवृद्धि मिलनी चाहिए। गणपति तक नहीं तो कम से कम दशहरे तक कामगारों का त्योहार मीठा होना चाहिए।उन्होंने मनपा प्रशासन को मंजूर ₹7,500 की वेतनवृद्धि की तत्काल प्रत्यक्ष रूप से अंमलबजावणी करने के निर्देश देने की मांग की। साथ ही स्पष्ट किया कि अब इस मामले में और देरी नहीं होनी चाहिए।महासभा में उठे इस मुद्दे के बाद कंत्राटी कामगारों की नजर अब मनपा प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।
