By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूपी में अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम योगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > UP > यूपी में अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम योगी
UP

यूपी में अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम योगी

cennews
Last updated: August 25, 2026 8:25 pm
By cennews
Share
6 Min Read
यूपी में अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम योगी
यूपी में अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम योगी
SHARE

यूपी में अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम योगी

यूपी में अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को सरकारी नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव, आरक्षण के नियमों का पालन और योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

साढ़े नौ साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले करीब साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हुई भर्तियों पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा को प्रोत्साहित कर उसे प्रदेश के विकास से जोड़ने का परिणाम उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है।

पिछली सरकारों पर भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप

योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले सरकारी भर्ती का विज्ञापन जारी होते ही ‘चाचा-भतीजा’ और पूरा खानदान वसूली के लिए निकल पड़ता था। इससे युवाओं का समय बर्बाद होता था और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि भर्ती में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और सरकार ने इसे करके दिखाया है।

परीक्षा और परिणाम में कम हो समय

मुख्यमंत्री ने भर्ती आयोगों और बोर्डों से चयन प्रक्रिया में लगने वाला समय और कम करने को कहा। उन्होंने कहा कि पहले परीक्षा और परिणाम जारी होने में महीनों लग जाते थे तथा नकल को बढ़ावा मिलने से परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते थे। अब कई परीक्षाओं में 14 दिन के भीतर परीक्षा और अगले 14 दिन में परिणाम जारी करने की व्यवस्था की गई है।

यूपी की अर्थव्यवस्था में बदलाव का दावा

योगी ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ कहा जाता था। युवा पलायन कर रहा था, किसान परेशान था, बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता थी और व्यापारी माफिया के दबाव में था। उन्होंने दावा किया कि आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं और प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है। सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को प्रदेश की ताकत बनाने का काम किया है।

विदेशों में भी यूपी के युवाओं की मांग

मुख्यमंत्री ने हाल ही में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया अब उत्तर प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को पहचान रही है। उन्होंने इजराइल भेजे गए 5,000 से अधिक युवाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि वहां काम कर रहे युवा अच्छी आय अर्जित कर अपने परिवारों को पैसा भेज रहे हैं।

मंडी सचिवों को किसानों के हित में काम करने की नसीहत

योगी ने नवनियुक्त मंडी सचिवों को किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, किसानों के बैठने की व्यवस्था और उनके सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। किसान की आमदनी कैसे बढ़े, यह भी मंडी व्यवस्था की जिम्मेदारी का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल नारे लगाने से राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, बल्कि अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना ही वास्तविक ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना है।

किसान और कानून-व्यवस्था का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान देश और दुनिया का पेट भरता है, उसका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बिजली व्यवस्था में सुधार का दावा करते हुए कहा कि पहले किसान इस डर में रहता था कि खेत में लगी ट्यूबवेल की मोटर कब चोरी हो जाएगी। अब चोरी करने वालों के मन में कानून का भय है। उन्होंने कहा कि पहले कई क्षेत्रों में सीमित समय के लिए बिजली आपूर्ति होती थी, जबकि अब किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

चीनी मिलों और गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

योगी ने गन्ना किसानों के भुगतान और चीनी मिलों को लेकर पिछली सरकारों पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकारों के दौरान कई चीनी मिलों को औने-पौने दामों में बेच दिया गया, जबकि मौजूदा सरकार के समय 100 से अधिक चीनी मिलें संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

चीनी के पर्याप्त भंडार का दावा

चीनी की कथित कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हर महीने करीब चार लाख टन चीनी की खपत होती है, जबकि वर्तमान में करीब 28 लाख टन का भंडार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने के बाद उत्पादन और बढ़ेगा तथा करीब 90 लाख टन चीनी उपलब्ध हो जाएगी।

You Might Also Like

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र मे दिबडीबा गांव मे दिनदहाड़े हुए कई राउंड फायरिंग कर गोली मार कर युवक की हत्याकांड का

*1800 शीशी कोडीन सिरप के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार*

रामपुर ज़िलें की ANM कार्यकरती का स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर किया विरोध सीएमओ रामपुर कार्यालय से नदारद।

जनपद लखनऊ एवं सीतापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आज हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही, बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।

TAGGED: यूपी में अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम योगी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत-मोरक्को संयुक्त आयोग की 7वीं बैठक, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य भारत-मोरक्को संयुक्त आयोग की 7वीं बैठक, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
Next Article भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली पारी लड़खड़ाई, लंच तक 4 विकेट पर 130 रन भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली पारी लड़खड़ाई, लंच तक 4 विकेट पर 130 रन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
Sports October 9, 2026
विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
National October 9, 2026
चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान
चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान
National October 9, 2026
UP की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते
UP की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते
National October 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?