नासिक से दिल्ली प्याज भेजी गई
बफर स्टॉक का 840 टन प्याज आज दिल्ली रवाना होगा…
लासलगांव रेलवे स्टेशन से 21 बोगियों के जरिए प्याज भेजा जाएगा…
लासलगांव रेलवे स्टेशन पर 21 बोगियों का रैक पहुंचा; कुछ ही देर में प्याज लोडिंग शुरू होगी…
प्याज के दाम गिराने की केंद्र सरकार की नीति से किसान नाराज…
केंद्र सरकार की मूल्य स्थिरीकरण योजना के तहत उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लासलगांव से नाफेड और एनसीसीएफ द्वारा खरीदा गया बफर स्टॉक का प्याज आज दिल्ली रवाना किया जा रहा है। लासलगांव रेलवे स्टेशन पर प्याज का रैक पहुंच चुका है और कुछ ही देर में ट्रकों के जरिए प्याज को बोगियों में लोड किया जाएगा।
यह प्याज दिल्ली पहुंचने के बाद नासिक जिले की विभिन्न कृषि उपज मंडी समितियों में प्याज के भाव पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। किसानों की मांग है कि बफर स्टॉक में रखा प्याज देश के अन्य हिस्सों में भेजने के बजाय विदेशों में निर्यात किया जाए।
किसानों को करीब दो साल बाद कहीं जाकर प्याज के अच्छे दाम मिल रहे हैं। ऐसे में यदि फिर से भाव गिरते हैं, तो किसान और व्यापारी दोनों एक बार फिर आर्थिक संकट में फंस सकते हैं।
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
