ब्रेकिंग न्यूज़
रामपुर: 10 लाख रुपये की रंगदारी और प्रताड़ना के आरोप में अंतरराष्ट्रीय परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शांखधार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बजरंग दल के नेता सूरज पटेल को आत्महत्या कर उकसाने के मामले मे मृतक की पत्नी की तरफ से FIR दर्ज कराई गई थी।
आरोपी आदेश शंखधार की गिरफ्तारी करने को लेकर अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा था गिरफ्तारी के बाद हुआ अंतिम संस्कार।
मिलक थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांग कर बजरंग दल के नेता सूरज पटेल को प्रताड़ित करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी आदेश शंखधार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कर जाँच शुरू कर दी थी आरोप है की प्रताड़ना से आहत होकर पीड़ित ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 20 अगस्त को आरोपी को धनैली पूर्वी फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
. रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
