ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
रामपुर/ पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी का शिकार हुए युवक के यूट्यूब चैनल का एक्सेस वापस दिलाया।

चैनल से प्राप्त ₹9,79,858 की पूरी धनराशि भी सुरक्षित रिकवर करा दी।
पीड़ित ने शिकायत की थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके बेटे के यूट्यूब चैनल का एक्सेस अपने कब्जे में लेकर कमाई पर भी नियंत्रण कर लिया था।
पुलिस उपमहा निरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम ने तकनीकी जांच के जरिए त्वरित कार्रवाई की। जांच के बाद पीड़ित का यूट्यूब चैनल और उससे प्राप्त ₹9,79,858 की राशि वापस दिला दी गई।
इस सराहनीय कार्य के लिए पीड़ित ने रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी के कहने पर संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
बाइट सतीश पांल अधिवक्ता पीड़ित शिकायत कर्ता
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
