ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयदेव सिंह यदुवंशी ने मीडिया से वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर निशान साधा कहा भाजपा ने जनता से जो भी वादे किए वो पूरे नहीं किये यह सरकार फेलियर सरकार है।
बिजली की समस्या को लेकर पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है महंगाई बड़ी है बेरोजगारी बड़ी है।
मिलक-बिलासपुर विधानसभा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। समाजवादी पार्टी से नेता जय देव सिंह यदुवंशी गांव-गांव और कस्बों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं तथा उनके सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं। क्षेत्र में होने वाले सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी उनकी मौजूदगी लगातार देखी जा रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जय देव सिंह यदुवंशी अभी से जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं समर्थकों का कहना है कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर वह 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले समय में मिलक-बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
बाइट जय देव सिंह सपा नेता
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,9359324086
