यूपी के रामपुर मे दलित किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। टांग में मारी गोली।
रामपुर के थाना सैफनी क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी साबिर अली को सैफनी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को बैरुआ पुल के पास घेराबंदी के दौरान पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट अनुराग सिंह asp रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
