अंकल की कब्र खोदने की धमकी देना स्कूटी चालक को पड़ा भारी, बेलापुर-नेरुल रोड पर हुआ हंगामा”
नवी मुंबई | बेलापुर
बेलापुर-नेरुल रोड स्थित आयकर कॉलोनी के पास ट्रैफिक जाम के दौरान एक स्कूटी चालक को अपनी हरकत भारी पड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वैगनआर चालक धीरे-धीरे वाहन आगे बढ़ा रहे थे, तभी पीछे से कई वाहनों को कट मारते हुए एक स्कूटी सवार युवक मिक्सर ट्रक और वैगनआर के बीच से निकलने की कोशिश करने लगा।
बताया जा रहा है कि वैगनआर चालक की नजर स्कूटी पर नहीं पड़ी और उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ा दी। हालांकि स्कूटी को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई दुर्घटना हुई। इसके बावजूद स्कूटी चालक भड़क गया और वैगनआर चालक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कथित तौर पर उनकी “कब्र खोदने” तक की धमकी देने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, स्कूटी चालक की गलती होने के बावजूद वह लगातार आक्रामक रवैया अपनाए रहा। इसके बाद बुजुर्ग चालक ने भी कड़ा जवाब दिया, जिससे सड़क पर कुछ समय तक बहस और हंगामे का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।