नवी मुंबई ब्रेकिंग 🚨
🔥 घणसोली के कुबेर अपार्टमेंट में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
नवी मुंबई के घणसोली सेक्टर-21 स्थित घणसोली गांव परिसर के कुबेर अपार्टमेंट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट आग की चपेट में आ गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
🚒 सूचना मिलते ही वाशी, कोपरखैरणे, घणसोली और ऐरोली फायर स्टेशन की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पाने और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
⚠️ आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, किसी के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
घणसोली के कुबेर अपार्टमेंट में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
Leave a comment
Leave a comment
