रामपुर मे मीठी पूड़ी खाने से लगभग एक ही परिवार के 20 लोग हुए फूड प्वाइजन का शिकार।
रामपुर/नगलिया आकिल क्षेत्र में दुकान से रिफाइंड तेल आटा, सूजी और सोडा खरीद कर लाए थे।
एंकर :रामपुर के नगलिया आकिल क्षेत्र में एक ही परिवार के लगभग 20 लोग मीठी पूड़िया खाने से बीमार हुए सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
आपको बताते चलें रामपुर के नगलिया आकिल क्षेत्र के गांव में परिवार के लोग मोहल्ले की दुकान से रिफाइंड आटा सूजी और सोडा खरीद कर लाने के बाद सभी ने मिलकर खुशी-खुशी खाना बनाया और खाना बनाने के बाद सभी लोगों ने फातिया लगाकर एक साथ खाने बैठे खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी दस्त और चक्कर से आने लगे कुछ बेहोश होकर गिर गए जिससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। आनंन फानन में मोहल्ले के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया जिसके माध्यम से परिवार के सभी लोगों को रामपुर जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया लगभग 20 से अधिक लोग इस खाने को खाकर बीमार हुए जिसमें 05 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के बूढ़े बच्चे और युवक बीमार हुए हैं वहीं सूचना मिलते ही मौके पर जिला अस्पताल पुलिस बल के साथ रामपुर सीओ सिटी घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे और बीमार मरीजों के परिवार वालों से हाल-चाल जाना। -किस वजह से वह बीमार हुए हैं इसके बारे में पूछताछ की जा रही है परिवार के अनुसार मोहल्ले की दुकान से रिफाइंड तेल आटा ,सोडा और सूजी खरीद कर लाए थे उसको बनाने के बाद खाकर सभी लोग बीमार हुए हैं इसकी जानकारी सीओ सिटी को दी।
बाइट,,co
