By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप, बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप, बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन
National

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप, बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन

cennews
Last updated: October 6, 2026 5:44 pm
By cennews
Share
5 Min Read
म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप, बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन
म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप, बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन
SHARE

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप, बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप, बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन

नई द‍िल्‍ली में आयोज‍ित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका-चीन मुकाबले पर कहा कि दुनिया ‘गोल्डीलॉक्स सिनेरियो’ में है, जहां हालात न ज्यादा गर्म हों न ज्यादा ठंडे। उन्होंने कहा कि उभरती और मध्यम ताकतें अब अपने विकल्प बढ़ाने और जोखिम कम करने पर फोकस कर रही हैं और हितों में सीधा टकराव न होने पर वे आपस में सहयोग को तैयार हैं, जिसका उदाहरण ‘क्वाड’ है।

जयशंकर ने कहा क‍ि खासकर अमेरिका और चीन के बीच मुकाबले के संदर्भ में देखें, तो मुझे लगता है कि हम उस स्थिति की ओर देख रहे हैं जिसे अक्सर ‘गोल्डीलॉक्स सिनेरियो’ कहा जाता है। यानी आप नहीं चाहते कि हालात बहुत ज्यादा गर्म हों, न ही बहुत ज्यादा ठंडे। आप चाहते हैं कि स्थिति इन दोनों के बीच सही संतुलन में रहे तो ऐसे में उभरती हुई और मध्यम ताकत वाले देशों के लिए क्या स्थिति बनती है?

जयशंकर ने कहा क‍ि मेरा मानना है कि आज इनमें से ज्यादातर देश हर तरह से अपने विकल्प बढ़ाने और जोखिम कम करने पर ध्यान दे रहे हैं। यह सिर्फ उनकी अर्थव्यवस्था या सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपनी सप्लाई चेन को भी ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कई मायनों में ये देश नई व्यवस्थाएं तैयार कर रहे हैं और अलग-अलग मुद्दों के आधार पर सहयोग बढ़ा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि उभरती हुई और मध्यम ताकतों के लिए साथ काम करने का आधार एक हद तक विचारों और हितों में समानता होना चाहिए और शायद पहले से ऐसा हो भी रहा है। मुझे लगता है कि वे दिन अब पीछे छूट गए हैं, जब देशों के विचार बिल्कुल एक जैसे होना या उनके हितों में बहुत ज्यादा समानता होना जरूरी माना जाता था। आज के समय में यह उम्मीद कुछ ज्यादा ही है। अगर देशों के बीच सहयोग के लिए पर्याप्त साझा मुद्दे हैं, तो उनके लिए मिलकर काम करने के लिए इतना ही काफी है।

उन्‍होंने कहा क‍ि जोखिम कम करने, विकल्प बढ़ाने और अलग-अलग रास्ते खुले रखने की इस प्रक्रिया में धीरे-धीरे एक नया ढांचा तैयार हो रहा है। अब सवाल यह है कि कौन किसके साथ सहयोग करेगा। उभरती हुई और मध्यम ताकतों के बीच अगर हितों का सीधा टकराव नहीं है, तो स्वाभाविक है कि वे आपस में सहयोग मजबूत करना चाहेंगी। साथ ही, यह भी स्वाभाविक है कि वे अमेरिका के साथ और निश्चित रूप से चीन के साथ भी सहयोग करेंगी।

जयशंकर ने कहा क‍ि अब इस तरह के सहयोग के कुछ उदाहरण देखते हैं। एक उदाहरण, जिससे ज्यादातर भारतीय अच्छी तरह परिचित होंगे और राजदूत महोदय, आपने भी हिंद-प्रशांत का जिक्र किया, वह है ‘क्वाड’। अगर आज हम समुद्री क्षेत्र और हिंद-प्रशांत को देखें, तो ‘क्वाड’ एक ऐसा उदाहरण है, जहां उभरती और मध्यम ताकतें एक स्थापित बड़ी ताकत के साथ मिलकर सहयोग कर रही हैं। ऐसे ही आईएमईसी पहल (इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर), इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर या पोलर रूट (नॉर्दर्न सी रूट), ये सभी सहयोग के विषय हो सकते हैं।

अगर आप ग्लोबल ऑर्डर में अपनी आवाज को मजबूत करने के नजरिए से देखें, तो ‘ब्रिक्‍स’ एक अच्छा उदाहरण है। असल में ‘ब्रिक्‍स’ इस बात का उदाहरण है कि आज कई देश महसूस करते हैं कि उनकी सामूहिक आवाज उनकी अलग-अलग आवाजों की तुलना में कहीं ज्‍यादा मजबूत है। अगर मैं रिसोर्स या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की बात करें तो ‘पैक्स सिलिका’ एक नया उदाहरण है। अगर आप ग्लोबल भलाई के नजरिए से बड़े पैमाने पर सोचें, तो इंटरनेशनल सोलर अलायंस या कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेज‍िलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) जैसे उदाहरण हैं। इन दोनों की शुरुआत भारत ने की थी और ये बहुत सफल रहे हैं; जैसे आज आईएसए के 100 से ज्‍यादा सदस्य हैं।

जयशंकर ने कहा क‍ि आज स्थिति यह है कि कई देश जरूरी नहीं कि वे दुनिया के सबसे बड़े, दूसरे या तीसरे नंबर के देश हों, जहां उनके हित एक जैसे होते हैं, वहां वे साथ आते हैं। वे काम करने के तरीके ढूंढते हैं, एक एजेंडा बनाते हैं, कभी-कभी संगठन बनाते हैं और सहयोग की आदतें विकसित करते हैं। और यही आज का उभरता हुआ ग्लोबल ऑर्डर है।

You Might Also Like

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की वित्तीय मजबूती की नई राह

प्रधानमंत्री मोदी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए, गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह

TAGGED: बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन, म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छत्रपती संभाजीनगर महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी दुष्काळी स्थितीच्या पार्श्वभूमीवर शेकटा मंडळात पिक परिस्थितीची पाहणी केली. छत्रपती संभाजीनगर महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी दुष्काळी स्थितीच्या पार्श्वभूमीवर शेकटा मंडळात पिक परिस्थितीची पाहणी केली.
Next Article वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की वित्तीय मजबूती की नई राह वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की वित्तीय मजबूती की नई राह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कृषि-बागवानी की चुनौतियों से निपटने के लिए AI और मानव बुद्धिमत्ता में तालमेल जरूरी: एलजी मनोज सिन्हा
कृषि-बागवानी की चुनौतियों से निपटने के लिए AI और मानव बुद्धिमत्ता में तालमेल जरूरी: एलजी मनोज सिन्हा
Jammu and Kashmir October 6, 2026
जनपद लखनऊ एवं सीतापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आज हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही, बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।
जनपद लखनऊ एवं सीतापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आज हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही, बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।
UP October 6, 2026
विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर
विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर
Sports October 6, 2026
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट
Sports October 6, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?