मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ता के साथ किया जनसंपर्क
एंकर इंट्रो: टीकमगढ़ में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व विधायक राकेश गिरी ने विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
वीओ: पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कैलाशपुरम, वार्ड-18 और बीड़ी मजदूर कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों ने देश के विकास को नई गति दी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हुई है और विकास कार्यों में तेजी आई है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
आउट्रो: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा नेताओं द्वारा जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को बताने और जनसमस्याओं को सुनने का सिलसिला लगातार जारी है।
