मुंबई CSTM से कोंकण के लिए स्पेशल ट्रेन को DCM एकनाथ शिंदे ने दिखाई हरी झंडी
🚆 मुंबई CSMT से कोंकण के लिए स्पेशल ट्रेन को DCM एकनाथ शिंदे ने दिखाई हरी झंडी
मुंबई: गणेशोत्सव के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कोंकण क्षेत्र के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू की गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस पहल से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
#Mumbai #CSTM #Konkan #SpecialTrain #EknathShinde #Ganeshotsav #Maharashtra #RailwayNews
