ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर
रामगंगा पुल से इंटर की छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी
रामपुर/शाहबाद क्षेत्र के रामगंगा पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मिलक क्षेत्र के लखीमपुर भीका गांव निवासी इंटर की छात्रा निशा, पुत्री वाहिद अली, ने कथित तौर पर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है कि छात्रा को पुल से छलांग लगाते देख आसपास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद मिलक पुलिस और कोतवाल धनंजय सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई और नदी में भी तलाश शुरू कराई। पर अभी तक छात्रा का पता नहीं लग पाया है गौतखोरो की मदद से छात्रा को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है
शुरुआती जांच में छात्रा के नदी में छलांग लगाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि निशा इंटर की छात्रा होने के साथ-साथ एक आयुर्वेदिक कंपनी में एमआर
(मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) के रूप में भी कार्य करती है। पुलिस छात्रा के नदी में कूदने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
