🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार!
नवी मुंबई के पारसिक हिल इलाके में एक कार के रेलवे ट्रैक पर गिरने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हादसे में कार सवार कुछ युवकों के घायल होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है।
कार पारसिक हिल से नीचे रेलवे ट्रैक पर कैसे गिरी? हादसे के समय कार में कितने लोग सवार थे? इन सवालों का जवाब अभी स्पष्ट नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। जख्मी युवकों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
