ब्रेकिंग न्यूज रामपुर।
प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे प्रधानमंत्री: मोहनलाल
आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन, विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के लगाए गए स्टाल।
रामपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक और योग से संबंधित लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी ली।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहन कुमार ने बुके भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहनलाल सैनी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। भारत को विकसित बनाने के लिए सभी चिकित्सा पद्धतियों और विधाओं को साथ लेकर चलना ही हमारा संकल्प है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने लोगों से आयुर्वेद और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन में सहयोग करने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि को भी प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी आर्य ने किया। डॉ. मनोज आर्य ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. बीएल श्रीवास्तव, शिखा शरीन, डॉ. मधु, डॉ. नाजमा बानो, डॉ. इकराम, डॉ. शालिनी गंगवार, डॉ. योगेंद्र गंगवार, योग प्रशिक्षक प्रतीक्षा सक्सेना, ज्योति पांडे, रामू मौर्य, राजीव कुमार, उमा शंकर, उमेश चंद्रा, सृष्टि पांडे, अर्चना गुप्ता, आशीष कुमार शर्मा, नाजिम अली, संजय कश्यप, प्रेम कुमार मौर्य, वीरेंद्र सिंह सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,9359324086
