By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पुणे में 16वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 30 टीमें तीन डिवीजन में लेंगी हिस्सा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > पुणे में 16वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 30 टीमें तीन डिवीजन में लेंगी हिस्सा
Sports

पुणे में 16वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 30 टीमें तीन डिवीजन में लेंगी हिस्सा

cennews
Last updated: August 11, 2026 8:00 pm
By cennews
Share
3 Min Read
पुणे में 16वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 30 टीमें तीन डिवीजन में लेंगी हिस्सा
पुणे में 16वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 30 टीमें तीन डिवीजन में लेंगी हिस्सा
SHARE

पुणे में 16वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 30 टीमें तीन डिवीजन में लेंगी हिस्सा

पुणे में 16वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 30 टीमें तीन डिवीजन में लेंगी हिस्सा
HPboa-iaYAAKvN-
HPboa-eacAASafn
HPboa-aa4AA0TeB

बुधवार से पुणे में शुरू होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2026 में कुल 30 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त तक चलेगा, जिसमें टीमें नेशनल टाइटल के साथ-साथ अपने डिवीजन में प्रमोशन और रेलीगेशन के लिए भी मुकाबला करेंगी। चैंपियनशिप को तीन डिवीजनों – डिवीजन ‘ए’, डिवीजन ‘बी’ और डिवीजन ‘सी’ में बांटा गया है। यह फॉर्मेट टीमों को उनके स्तर पर खेलने और नेशनल चैंपियनशिप सिस्टम में आगे बढ़ने का अवसर देगा।

डिवीजन ‘ए’ में 12 टीमें, चार पूल में मुकाबला

डिवीजन ‘ए’ में 12 टीमें शामिल हैं, जिन्हें चार पूल में बांटा गया है। पूल ए में झारखंड, पंजाब और चंडीगढ़ हैं। पूल बी में हरियाणा, ओडिशा और बंगाल शामिल हैं। पूल सी में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर हैं, जबकि पूल डी में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की टीमें हैं।

इस डिवीजन का लीग स्टेज 16 अगस्त से शुरू होगा। हर टीम अपने पूल की दूसरी टीमों के खिलाफ खेलेगी। हर पूल की टॉप दो टीमें 20 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल 21 अगस्त को होंगे, जबकि तीसरे-चौथे स्थान का मुकाबला और फाइनल 23 अगस्त को खेला जाएगा।

डिवीजन ‘ए’ की 12 टीमें प्रतिष्ठित नेशनल चैंपियनशिप टाइटल के लिए भिड़ेंगी। 11वें और 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को अगले संस्करण में डिवीजन ‘बी’ में भेज दिया जाएगा।

डिवीजन ‘बी’ और ‘सी’ में भी प्रमोशन-रेलीगेशनडिवीजन ‘बी’ में 10 टीमें होंगी, जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। पूल ए में आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, केरल और मिजोरम हैं। पूल बी में कर्नाटक, उत्तराखंड, तमिलनाडु, बिहार और गोवा शामिल हैं। इस डिवीजन की टॉप दो टीमें डिवीजन ‘ए’ में प्रमोट होंगी, जबकि सबसे नीचे रहने वाली दो टीमों को डिवीजन ‘सी’ में भेज दिया जाएगा।

डिवीजन ‘सी’ में आठ टीमें हैं। पूल ए में अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, राजस्थान और त्रिपुरा शामिल हैं। पूल बी में पुडुचेरी, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना की टीमें हैं। इस कैटेगरी की टॉप दो टीमें अगले संस्करण में डिवीजन ‘बी’ में प्रमोट होंगी।

दिलीप टिर्की का बयान

हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप टिर्की ने कहा, “तीन डिवीजन में टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन कॉम्पिटिटिव अनुभव मिलेगा और साथ ही घरेलू स्तर पर खेल का रास्ता भी मजबूत होगा।”

You Might Also Like

Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम का अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश, जापान को 50-25 से हराया

भारत को 2032 यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी, पुणे में होगा आयोजन

Asian Games: एक ही दिन जीते 2 सिल्वर, अब 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट पर रुद्राक्ष की निगाहें

पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे

FIFA Under-15 World Cup:भारत ‘ग्रुप-के’ में बहरीन, कैमरून, ग्रेनेडा, लाओस और सेनेगल के साथ

TAGGED: 30 टीमें तीन डिवीजन में लेंगी हिस्सा, पुणे में 16वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विश्व कप 2027 के लिए 10 टीमें तय, अफगानिस्तान ने भी बनाई जगह विश्व कप 2027 के लिए 10 टीमें तय, अफगानिस्तान ने भी बनाई जगह
Next Article अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Director Sheep Husbandry Department UT Ladakh Inaugurates Newly Established District Sheep Husbandry Officer’s Office in Changthang District
लद्दाख: चांगथांग जिले में भेड़ पालन विभाग के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन
Jammu and Kashmir September 24, 2026
रील के चक्कर में पारसिक हिल से सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 वर्षीय चालक गंभीर घायल!
Mumbai September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार!
Mumbai September 24, 2026
प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे प्रधानमंत्री: मोहनलाल
UP September 24, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?