Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीओके में मानवाधिकार हनन पर भारत ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > पीओके में मानवाधिकार हनन पर भारत ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील
National

पीओके में मानवाधिकार हनन पर भारत ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील

Last updated: August 11, 2026 7:55 pm
cennews
Share
3 Min Read
पीओके में मानवाधिकार हनन पर भारत ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील
पीओके में मानवाधिकार हनन पर भारत ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील
SHARE

पीओके में मानवाधिकार हनन पर भारत ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील

पीओके में मानवाधिकार हनन पर भारत ने जताई चिंता, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों और आम लोगों के खिलाफ हो रही हिंसा की निंदा की है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह इस मामले पर ध्यान दे और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए।

बुलेट और इंटरनेट बंदी से दिया जा रहा जवाब

पीओके में जारी हिंसा को लेकर भारत के रुख पर पूछे गए सवाल के जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपने पड़ोस में हो रही गतिविधियों पर पूरी और करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है। अब तक 90 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की मांगों का जवाब गोलियों और इंटरनेट बंदी के जरिए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है कि पाकिस्तान किस तरह अपने लोगों का उत्पीड़न कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील

जायसवाल ने कहा कि भारत ने मानवाधिकारों का हनन होते देखा है। लोगों को किस तरह मारा गया और उनके साथ ज्यादती की गई, यह भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि हाल की हिंसा ने एक बार फिर दिखाया है कि पाकिस्तान को मानवाधिकारों के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने की जरूरत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हाल की हिंसा में लोगों की जान गई है। ऐसे में अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मामले पर ध्यान दे और पाकिस्तान को इसके लिए जवाबदेह ठहराए।

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्की डिफेंस पैक्ट पर भी नजर

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हाल ही में हुए डिफेंस पैक्ट पर भारत के रुख को लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत इसे अपनी सुरक्षा और क्षेत्र की शांति एवं स्थिरता पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के नजरिए से देख रहा है।

राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस संबंध में जो भी आवश्यक होगा, उसके अनुसार कदम उठाएगा।

क्या है पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्की का डिफेंस पैक्ट

हाल ही में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने मक्का डिफेंस पैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत किसी एक देश पर सैन्य हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। इस समझौते को क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You Might Also Like

विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में केरल का नाम बदलने वाला बिल पास, अब ‘केरलम’ नाम से जाना जाएगा

पीएमएवाई-जी के तहत 4.18 करोड़ आवासों का लक्ष्य, 1.21 करोड़ घरों का निर्माण पूरा

ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 का आगाज, ग्रीन एनर्जी पर मंथन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता से मिली मदद

हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को नेस्तनाबूत कियाः राजनाथ सिंह

TAGGED: अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की अपील, पीओके में मानवाधिकार हनन पर भारत ने जताई चिंता

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएमएवाई-जी के तहत 4.18 करोड़ आवासों का लक्ष्य, 1.21 करोड़ घरों का निर्माण पूरा पीएमएवाई-जी के तहत 4.18 करोड़ आवासों का लक्ष्य, 1.21 करोड़ घरों का निर्माण पूरा
Next Article विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में केरल का नाम बदलने वाला बिल पास, अब ‘केरलम’ नाम से जाना जाएगा विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में केरल का नाम बदलने वाला बिल पास, अब ‘केरलम’ नाम से जाना जाएगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
बाबा मार्कण्डेय धाम पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब।
UP August 11, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
नासिक सिंहस्थ कुंभ के नाम पर फर्जी वर्क आर्डर नासिक कुंभ मेले मे फर्जी कॉन्ट्रॅक्ट की खबर से हलचल
Mumbai August 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज रामपुर। रामपुर/ 16 बीघे में विराजमान हैं भमरौआ के श्री पातालेश्वर महादेव, 1822 में चौथी पीढ़ी के नवाब ने रखी थी बुनियाद।
UP August 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। रामपुर में छेड़छाड़ पीड़िता के पिता की खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है जांच।
UP August 11, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?