नाशिक, महाराष्ट्र | नाशिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि, “नीट परीक्षा राज्य में 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
प्रत्येक केंद्र पर जिला पुलिस के साथ-साथ CISF के जवान भी तैनात रहेंगे। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था की गई है तथा 45 वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी नियमित प्रक्रियाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
नासिक से संदीप द्विवेदी की रिपोर्ट
