ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
दीक्षित महाविद्यालय के विधि छात्रों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, परिणाम में गड़बड़ी का लगाया आरोप।
रामपुर के दीक्षित महाविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किए बिना ही दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा और फीस ली गई।
इसके बाद जारी किए गए परिणाम में कथित अनियमितता करते हुए लगभग 400 छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया, जबकि केवल दो छात्र ही उत्तीर्ण हुए। छात्रों का दावा है कि अधिकांश विद्यार्थी पहले की परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण रहे हैं, इसलिए परिणाम संदिग्ध प्रतीत होता है। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर परिणाम की पुनः समीक्षा कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
छात्रों का कहना है कि इस मामले से उनके भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
बाइट सतनाम सिंह मट्टू अधिवक्ता पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष रामपुर।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
