Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति
Sports

जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति

Last updated: June 14, 2026 8:44 pm
cennews
Share
3 Min Read
जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति
जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति
SHARE

जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति

Jaspal Rana
जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति

भारत के दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

पीएम मोदी ने बताया खेल जगत की बड़ी क्षति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जसपाल राणा के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राणा ने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों के जरिए देश का गौरव बढ़ाया। एक मेंटोर के रूप में भी उनका योगदान बेहद उल्लेखनीय रहा। उन्होंने समर्पण के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और उनका मार्गदर्शन किया। पीएम ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें विशेष सम्मान दिलाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और खेल समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राजनाथ सिंह ने जताया गहरा दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से वह स्तब्ध और शोकाकुल हैं। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच थे, बल्कि बेहद सहज, सरल और नेकदिल इंसान भी थे। भारत में शूटिंग को लोकप्रिय खेल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देश का नाम किया रोशन

राजनाथ सिंह ने कहा कि जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारतीय खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। रक्षा मंत्री ने दिवंगत खिलाड़ी के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

एनआरएआई अध्यक्ष ने कहा- बहुत याद आएंगे

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने भी जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है। वह सिर्फ एक चैंपियन शूटर ही नहीं, बल्कि एक शानदार मेंटोर भी थे। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

49 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

मशहूर भारतीय शूटिंग कोच और पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह भारतीय पिस्टल शूटर्स के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर समेत कई भारतीय पिस्टल शूटर्स को प्रशिक्षण दिया था।

म्यूनिख से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

हाल ही में म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनका निधन हो गया।

You Might Also Like

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम

श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान

श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 पुरुष टीम का ऐलान, यशवर्धन सिंह चौहान बने कप्तान

जो रूट को पछाड़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैरी ब्रूक

TAGGED: जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नापाक हरकतें बंद कर दे पाकिस्तान, नहीं तो अब दाना-पानी कर देंगे बंद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नापाक हरकतें बंद कर दे पाकिस्तान, नहीं तो अब दाना-पानी कर देंगे बंद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नापाक हरकतें बंद कर दे पाकिस्तान, नहीं तो अब दाना-पानी कर देंगे बंद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
नापाक हरकतें बंद कर दे पाकिस्तान, नहीं तो अब दाना-पानी कर देंगे बंद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
National June 14, 2026
पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
National June 14, 2026
श्रीनगर में महान शिक्षाविद और राष्ट्रनिर्माता Madan Mohan Malaviya जी के संकलित लेखों के ई-एडिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा मालवीय जी के विचारों को आज के दौर में भी बेहद प्रासंगिक बताया।
श्रीनगर में महान शिक्षाविद और राष्ट्रनिर्माता Madan Mohan Malaviya जी के संकलित लेखों के ई-एडिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा मालवीय जी के विचारों को आज के दौर में भी बेहद प्रासंगिक बताया।
Jammu and Kashmir June 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | हिमाचल प्रदेशजहां एक ओर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है और तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है
ब्रेकिंग न्यूज़ | हिमाचल प्रदेशजहां एक ओर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है और तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है,
UP June 14, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?