कोचिंग से लौट रही छात्रा से दो युवकों ने की छेड़खानी, आजमगढ।
आजमगढ़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आयी है जहाँ एक तरफ सरकार महिला सुरछा का दावा करती है तो वहीं आजमगढ़ के तरवां थाना मे मनचलो का हौसला बुलंद है | कोचिंग से लौट रही छात्राओं के साथ घर लौटते समय मनचले छेड़खानी करने लगे | छात्राओं से छेड़खानि करने के विरोध करने पर गाँव के भाईओ को पिट कर लूट भी किया जाता है | छात्राओं ने बताया की यह पूरी घटना 3 जुलाई 2026 की है | छात्रा रामपुर से रामा कोचिंग से कोचिंग पढ़ कर अपने घर वापस जा रही थी तभी रास्ते मे रामपुर के दो युवक किसन यादव पुत्र लालचंद यादव व पिंटू यादव पुत्र रामदास यादव छात्राओं का रास्ता रोक लिए |आरोप यह है की दोनों युवको ने छात्राओं के साथ छेड़खानी कर दिए जब उनके द्वारा विरोध किया गया तो भद्दी भद्दी गालिया देने लगे | उसी समय छात्राओं के गाँव के उनके दो भाई रास्ते से गुजर रहे थे जब उन लोगो ने अपनी बहनो को मुसीबत मे देखा तो बिच बचाव करने का प्रयास किये | मगर आरोपी युवकों ने अपने दोस्तों के साथ उनपर हमला कर दिया | उनके साथ जमकर मारपीट किये और उनके पास से पैसे व सोने की चैन छीन लिए |पीड़ित छात्राओं ने थाना तरवां से न्याय के लिए शिकायत पत्र दिया |लेकिन पीड़ित पछ का आरोप है की पुलिस प्रसाशन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही | और कोई कार्यवाही नहीं हुई,छात्राओं ने बताया की हमें न्याय नहीं मिलेगा तो हम पढ़ने के लिए अपने घर से कैसे निकलेगी | सुनते है पीड़ित छात्रा ने क्या कहा |
ब्यूरो रिपोर्ट शिवाजी cen news आजमगढ ।
