Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम
Sports

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम

Last updated: June 12, 2026 9:39 pm
cennews
Share
4 Min Read
केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम
केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम
SHARE

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तत्काल प्रभाव से अलविदा कह दिया है। केन विलियमसन के नाम न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने का रिकॉर्ड है। संन्यास के साथ ही विलियमसन के 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। विलियमसन ने अपना आखिरी टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जिसमें न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में विलियमसन ने कहा, “मैंने इस बारे में कुछ समय से सोचा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह साफ हो गया है कि अब सही समय है। मैंने हमेशा इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक मजबूत इच्छा और भूख महसूस की है। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना सब कुछ दिया है। इससे कम कुछ भी जारी रखना सही नहीं होगा और मैं अपनी शर्तों पर पीछे हटने के लिए खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं।”

विलियमसन ने कहा, “मैं इस बात को लेकर सकारात्मक महसूस कर रहा हूं कि यह ग्रुप कहां जा रहा है। इसमें बहुत सारा टैलेंट है और इस न्यूजीलैंड टीम के साथ कुछ खास करने की सच्ची इच्छा है। यह एक ऐसी टीम है जिसे मैं प्यार करता हूं, और मैं इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा बनकर बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी।”

35 साल के विलियमसन ने 2010 में टेस्ट और वनडे में और 2011 में टी20 में डेब्यू किया था। तीनों फॉर्मेट मिलाकर विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर 378 मैचों की 452 पारियों में 48 शतक और 103 अर्धशतक की मदद से विलियमसन ने 19,346 रन बनाए।

फॉर्मेट के हिसाब से देखें तो इस कीवी दिग्गज ने 110 टेस्ट की 195 पारियों में 33 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए 9,515 रन बनाए। 175 वनडे की 167 पारियों में 15 शतक और 47 अर्धशतक लगाते हुए 7,256 रन बनाए। इसके अलावा, 93 टी20 की 90 पारियों में 18 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 2,575 रन बनाए।

फॉर्मेट के हिसाब ने विलिमयसन टेस्ट में पहले, टी20 में दूसरे और वनडे में न्यूजीलैंड के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

विलियमसन न्यूजीलैंड के सफलतम कप्तान भी रहे हैं। दाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में कीवी टीम ने 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल खेली थी। विलियमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कीवी टीम उनकी कप्तानी में 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेली थी। वहीं, विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर 2021 टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

विलिमयसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक सबसे सुखद अध्याय का अंत है।

You Might Also Like

श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान

श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 पुरुष टीम का ऐलान, यशवर्धन सिंह चौहान बने कप्तान

जो रूट को पछाड़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैरी ब्रूक

10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच

अंडर-18 हॉकी एशिया कप विजेता गोलकीपर सावन कुमार का पटना में भव्य स्वागत

TAGGED: 16 साल के करियर पर लगाया विराम, केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article FSSAI का सख्त निर्देश, खाने-पीने की चीजों की पैकिंग में न हो पिन और तार का इस्तेमाल  FSSAI का सख्त निर्देश, खाने-पीने की चीजों की पैकिंग में न हो पिन और तार का इस्तेमाल 
Next Article `वैश्विक स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स `वैश्विक स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयदेव सिंह यदुवंशी ने मीडिया से वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर निशान साधा कहा भाजपा ने जनता से जो भी वादे किए वो पूरे नहीं किये यह सरकार फेलियर सरकार है।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयदेव सिंह यदुवंशी ने मीडिया से वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर निशान साधा कहा भाजपा ने जनता से जो भी वादे किए वो पूरे नहीं किये यह सरकार फेलियर सरकार है।
Blog UP June 12, 2026
`वैश्विक स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स
`वैश्विक स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स
National June 12, 2026
FSSAI का सख्त निर्देश, खाने-पीने की चीजों की पैकिंग में न हो पिन और तार का इस्तेमाल 
FSSAI का सख्त निर्देश, खाने-पीने की चीजों की पैकिंग में न हो पिन और तार का इस्तेमाल 
National June 12, 2026
श्रीनगर में ‘अल्फा हॉकी’ इंटर-स्कूल टूर्नामेंट का भव्य समापन
श्रीनगर में ‘अल्फा हॉकी’ इंटर-स्कूल टूर्नामेंट का भव्य समापन
Jammu and Kashmir June 11, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?