Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ
National

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

Last updated: June 30, 2026 8:48 pm
cennews
Share
5 Min Read
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ
SHARE

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह सचिव, विदेश सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि दोनों पहल नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ शासन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाएंगी।

‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के सिद्धांत पर काम

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “Minimum Government, Maximum Governance” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ, नीति स्पष्ट और तकनीक को अपनाने की इच्छाशक्ति हो, तो शासन ईमानदार लोगों के लिए सरल और नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों को मजबूत किया जा रहा है।

FCRA 2.0 से होगी तेज प्रोसेसिंग और बेहतर निगरानी

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले एफसीआरए व्यवस्था फाइलों और जटिल प्रक्रियाओं में उलझी हुई थी तथा प्रभावी निगरानी का अभाव था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस व्यवस्था को मजबूत किया और अब FCRA 2.0 पोर्टल के जरिए आवेदन, नवीनीकरण, वार्षिक विवरणी और अन्य सभी प्रमुख प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे कागजी कार्यवाही कम होगी, आवेदनों का तेजी से निस्तारण होगा और विदेशी अंशदान पर रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।

अब दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

अमित शाह ने कहा कि नई प्रणाली में भौतिक रूप से दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। पोर्टल में ई-साइन आधारित प्रमाणीकरण, ओसीआर तकनीक, एनजीओ दर्पण, बैंकिंग प्रणाली और अन्य सरकारी डेटाबेस से एकीकृत व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि पूरा डेटा ‘मेघराज’ (गवर्नमेंट क्लाउड) पर सुरक्षित रहेगा, जिससे डेटा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में एफसीआरए मोबाइल ऐप, एआई आधारित चैटबॉट और बैंकों के लिए समर्पित ऑनलाइन डैशबोर्ड भी शुरू किया जाएगा।

विदेशी अंशदान पर होगी प्रभावी निगरानी

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विदेशी अंशदान से जुड़े आवेदनों और दान के प्रवाह में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में कागजी प्रक्रिया कम करना और विदेशी अंशदान पर प्रभावी निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एफसीआरए कानून के माध्यम से गलत उद्देश्यों से आने वाले विदेशी अंशदान पर और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

50 लाख से अधिक OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

अमित शाह ने e-OCI कार्ड का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस नई व्यवस्था से 50 लाख से अधिक ओसीआई कार्डधारकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब 20 वर्ष की आयु के बाद नया पासपोर्ट बनने पर ओसीआई बुकलेट दोबारा जारी कराने की आवश्यकता नहीं होगी। कार्डधारकों को केवल अपने नए पासपोर्ट का विवरण ऑनलाइन अपडेट करना होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल ओसीआई कार्ड से दस्तावेज खोने या क्षतिग्रस्त होने की समस्या भी समाप्त होगी और रियल टाइम सत्यापन की सुविधा उपलब्ध होगी।

डिजिटल व्यवस्था से होगा बेहतर सेवा वितरण

गृह मंत्रालय के अनुसार FCRA 2.0 पोर्टल लगभग 14,500 सक्रिय एफसीआरए संगठनों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाएगा। प्रतिवर्ष 15,000 से 20,000 आवेदन और करीब 17,000 वार्षिक विवरणियों के निस्तारण में यह पोर्टल अधिक प्रभावी साबित होगा। वहीं e-OCI कार्ड पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाकर वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराएगा। मंत्रालय के अनुसार दोनों पहल बेहतर सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल सार्वजनिक सेवा वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

You Might Also Like

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री एवं वितरण पर लगे अस्थायी प्रतिबंध हटाएGovernment Lifts Temporary Restrictions On Sale And Distribution Of Petrol And Diesel

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन: गजेंद्र सिंह शेखावत

Venezuela Earthquake Tragedy : भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी वेनेजुएला रवाना

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन औपचारिक रूप से शुरू

TAGGED: 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ, अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और E-OCI कार्ड

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लद्दाख में एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगी नई गति, जीतन राम मांझी ने दोहराई सरकार की प्रतिबद्धता लद्दाख में एमएसएमई क्षेत्र को मिलेगी नई गति, जीतन राम मांझी ने दोहराई सरकार की प्रतिबद्धता
Next Article ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब ICC Rankings: टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, बेल-एक्लेस्टोन उनके करीब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से समाजवादी पार्टी पर किये सियासी वार।
Blog June 30, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। रामपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात, 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। रामपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात, 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।
UP June 30, 2026
पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर यूपी के रामपुर मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 30 जून 2026 को शाहबाद पहुंच कर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
UP June 30, 2026
मुंबई,:- यूनिवर्सल स्कूल की बस जब चेंबूर ईस्ट में रोड नंबर 11 से गुज़र रही थी, तभी बस पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई और 10 से 12 स्टूडेंट्स घायल हो गए।
Blog Mumbai June 30, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?