निखिल गोगना (JKPS) कटरा के नए एसडीपीओ नियुक्त

कटरा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा (JKPS) के अधिकारी निखिल गोगना को सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO), कटरा के पद पर नियुक्त किया गया है।
निखिल गोगना की इस पद पर नियुक्ति के साथ उन्हें कटरा सब-डिवीजन की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कटरा, माता वैष्णो देवी यात्रा का प्रमुख आधार शिविर होने के कारण सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में एसडीपीओ के पद पर उनकी भूमिका अहम रहेगी।
