Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Blog > आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई
BlogNational

आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई

Last updated: June 5, 2026 9:17 pm
cennews
Share
3 Min Read
SHARE

आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई

आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के हालिया फैसलों से देश में 40 अरब डॉलर तक का पूंजी प्रवाह (कैपिटल इनफ्लो) देखने को मिल सकता है। एसबीआई रिसर्च की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संभावित पूंजी प्रवाह के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 92-93 के स्तर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान जताया गया है कि केंद्रीय बैंक अगस्त की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है।

अगस्त में रेपो दर स्थिर रहने की संभावना

एसबीआई रिसर्च ने कहा कि आरबीआई महंगाई के आंकड़ों का विश्लेषण जारी रखेगा और ब्याज दरों में संभावित बदलाव पर निर्णय उसी आधार पर लिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार बाजार की अपेक्षाओं के विपरीत आर्थिक विकास से जुड़े कारक ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी के चक्र को रोक सकते हैं। इसी वजह से अगस्त की मौद्रिक नीति में नीतिगत दरों में किसी बदलाव की संभावना कम दिखाई देती है।

रेपो दर 5.25% पर बरकरार, विकास अनुमान बढ़ा

रिपोर्ट में बताया गया कि मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 5.25% पर अपरिवर्तित रखने और तटस्थ रुख बनाए रखने का फैसला किया है। साथ ही आर्थिक विकास दर के अनुमान को 30 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.6% कर दिया गया है। वहीं उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के अनुमान में 50 बेसिस प्वाइंट का संशोधन करते हुए इसे 5.1% निर्धारित किया गया है।

मुद्रास्फीति और बाहरी क्षेत्र पर रहा फोकस

एसबीआई रिसर्च के अनुसार मौद्रिक नीति की भाषा मुद्रास्फीति पर सतर्क निगरानी और बाहरी क्षेत्र से जुड़े जोखिमों के प्रबंधन पर केंद्रित रही है, हालांकि नीतिगत रुख तटस्थ रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह आरबीआई की ओर से विवेकपूर्ण कदम है, जो बाजार को स्थिरता और भरोसे का संदेश देता है तथा निराशावादी धारणाओं को बढ़ने से रोकता है। इससे रुपए के खिलाफ सट्टेबाजी की संभावनाएं भी कम होती हैं।

रुपए को लेकर अटकलों पर लगा विराम

रिपोर्ट में कहा गया कि आरबीआई ने अपने नीति वक्तव्य में दोहराया है कि कई बार रुपए की चाल आर्थिक बुनियादी कारकों के अनुरूप नहीं होती। एसबीआई रिसर्च का मानना है कि इससे उन हालिया दावों पर विराम लगता है, जिनमें कहा जा रहा था कि रुपए को डॉलर के मुकाबले 100 के स्तर तक जाने दिया जाना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार ऐसे दावे अनावश्यक रूप से रुपए के खिलाफ सट्टेबाजी को बढ़ावा दे सकते हैं।

You Might Also Like

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा

राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक, समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए करार

TAGGED: आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया। पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया।
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील विश्व पर्यावरण दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

📍 राजौरी, जम्मू-कश्मीर आज राजौरी जिले के सुंदरबनी के धरपुर में “जन संचय जन भागीदारी” पहल के तहत अमृतेश्वर सरोवर का शिलान्यास किया गया।
📍 राजौरी, जम्मू-कश्मीर आज राजौरी जिले के सुंदरबनी के धरपुर में “जन संचय जन भागीदारी” पहल के तहत अमृतेश्वर सरोवर का शिलान्यास किया गया।
Jammu and Kashmir August 22, 2026
📍 जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha ने नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की।
📍 जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha ने नई दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की।
Jammu and Kashmir August 22, 2026
विरासत हमारी पहचान है, संस्कृति हमारी आत्मा है, कार्य संस्कृति हमारी शक्ति है एवं विकास हमारा संकल्प है। जापान का सहयोग इस गति को और तेज करेगा।
विरासत हमारी पहचान है, संस्कृति हमारी आत्मा है, कार्य संस्कृति हमारी शक्ति है एवं विकास हमारा संकल्प है। जापान का सहयोग इस गति को और तेज करेगा।
UP August 22, 2026
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी भारत, अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत आज शनिवार से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा मंत्रियों और खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। दो दिन तक चलने वाली इन बैठकों में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शामिल होंगे। इन बैठकों का मकसद युवा मामलों और खेल के क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी इसमें हिस्सा लेंगी। ब्रिक्स युवा मंत्रियों की बैठक में युवाओं के विकास और सशक्तीकरण के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक के एजेंडे में शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, युवा कल्याण और टिकाऊ विकास जैसे अहम मुद्दे शामिल होंगे। उम्मीद है कि बैठक के आखिर में ‘ब्रिक्स युवा मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र’ और ‘ब्रिक्स युवा सहयोग ढांचा’ अपनाया जाएगा। 23 अगस्त को ब्रिक्स खेल मंत्रियों की दूसरी बैठक वहीं, 23 अगस्त को होने वाली ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के खेल मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख शामिल होंगे। यह बैठक खेलों में सहयोग को मजबूत करने की उनकी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएगी। 2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” है, जो लोगों पर केंद्रित और मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण को दर्शाता है। ‘ब्रिक्स यूथ कोऑपरेशन फ्रेमवर्क’ को अपनाया जाएगा युवा मामले और खेल मंत्रालय ने कहा, “मंत्रियों की ये बैठकें भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई बैठकों और चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगी और ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेंगी।” इसमें कहा गया है कि इस बैठक के आखिर में ‘ब्रिक्स यूथ मिनिस्टीरियल जॉइंट डिक्लेरेशन’ और ‘ब्रिक्स यूथ कोऑपरेशन फ्रेमवर्क’ को अपनाया जाएगा। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ‘स्पोर्ट्स ट्रैक’ में पारंपरिक और स्थानीय खेलों, खेल तकनीक, खेल से जुड़े सामान के निर्माण और ‘जॉइंट डिक्लेरेशन’ को अंतिम रूप देने जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट इस कार्यक्रम में ‘ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट’, सभी 11 ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के बयान, द्विपक्षीय बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे। खेल मंत्रियों की बैठक में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के बयान होंगे, जिसके बाद ‘जॉइंट डिक्लेरेशन’ को अपनाया जाएगा।”
Sports August 22, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?