Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Mumbai > पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया।
Mumbai

पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया।

Last updated: June 7, 2026 8:30 pm
cennews
Share
5 Min Read
पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया।
पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया।
SHARE

पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया।

कहा, हम रणवीर सिंह के साथ हैं, उन पर गलत फैसला थोपना था, हमें खुशी है कि इसे वापस ले लिया गया है।

मुंबई: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच “डॉन 3” को लेकर हुआ झगड़ा सुलझता दिख रहा है। FWICE ने इस मामले में रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (NCD) जारी किया था, जिसे अब तुरंत वापस ले लिया गया है। रणवीर सिंह और फिल्म डॉन 3 से जुड़े हालिया विवाद पर अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में FWICE ने CINTAA को न तो कोई जानकारी दी गई थी और न ही किसी तरह के गैर-सहयोग (Non-Cooperation) के फैसले में शामिल किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी निर्णय से पहले सभी पक्षों की राय लेना जरूरी है, क्योंकि एकतरफा फैसले कभी भी सही नहीं होते।
पूनम ढिल्लों ने कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि इस पूरे मामले में उनकी संस्था को विश्वास में नहीं लिया गया। उनके अनुसार, किसी भी विवाद का समाधान संवाद और सहमति के जरिए होना चाहिए, न कि ऐसे कदमों से जो फिल्म उद्योग के व्यापक हितों को प्रभावित करें।उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि संबंधित निर्णय को वापस ले लिया गया, क्योंकि इसका असर केवल रणवीर सिंह तक सीमित नहीं रहता। फिल्म निर्माण से जुड़े तकनीशियन, लाइटमैन, स्टंट कलाकार, मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम स्टाफ और कई अन्य कर्मियों की आजीविका भी इससे प्रभावित होती। पूनम ढिल्लों ने जोर देकर कहा कि फिल्म उद्योग एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है और किसी भी फैसले के दूरगामी प्रभावों को ध्यान में रखना आवश्यक है। उनके इस बयान ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में संवाद, पारदर्शिता और सभी हितधारकों की भागीदारी की जरूरत को रेखांकित किया है।

कैप्शन..

पद्मिनी कोल्हापुरे का रणवीर सिंह को समर्थन, कहा हम हमेशा उनके साथ हैं।

फिल्म एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐक्टर रणवीर सिंह और FWICE के बीच चल रहे विवाद के सुलझने का स्वागत किया।उन्होंने कहा, हमें बहुत खुशी है कि रणवीर सिंह सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के मेंबर हैं।
रणवीर सिंह को समर्थन करते हुए कहा कि, CINTAA एसोसिएशन मे हर एक टीवी आर्टिस्ट्स परिवार की तरह है, इसलिए CINTAA एसोसिएशन का कर्तव्य है कि वह उनके साथ खड़ा रहे। CINTAA की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि रणवीर सिंह के सपोर्ट में CINTAA एसोसिएशन की तरफ से एक्ट्रेस उपासना सिंह ने मीडिया में जो प्रतिक्रिया दिया है, उसके बारे में उन्हें मीडिया और CINTAA एसोसिएशन के कई मेंबर्स द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जवाब मजबूरन देना पड़ रहा है।पद्मिनी ने आगे अफ़सोस जताया कि CINTAA की प्रेसिडेंट, एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट को रणवीर सिंह और FWICE के बीच चल रहे विवाद की जानकारी नहीं दी गई।
दरअसल, CINTAA की जनरल सेक्रेटरी, एक्ट्रेस उपासना सिंह ने CINTAA एसोसिएशन की ओर से खुद रणवीर सिंह को सपोर्ट करने वाली मीडिया मे दी गयी
स्टेटमेंट ने CINTAA एसोसिएशन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में CINTAA को किसी भी स्तर पर विश्वास में नहीं लिया गया और न ही संगठन से कोई औपचारिक परामर्श किया गया। ऐसे में यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि CINTAA की जनरल सेक्रेटरी ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों अथवा अध्यक्ष की जानकारी और सहमति के बिना स्वयं को CINTAA का प्रतिनिधि बताकर अपनी राय सार्वजनिक रूप से व्यक्त की। इससे भी अधिक चिंताजनक तथ्य यह है कि CINTAA के किसी भी पदाधिकारी को यह जानकारी नहीं थी कि वह इस मामले में संगठन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में उनके इस कदम ने कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए है।

You Might Also Like

तलाब में डूबने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत, उरण के जासई गांव में दर्दनाक हादसा

घणसोली के कुबेर अपार्टमेंट में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

अंकल की कब्र खोदने की धमकी देना स्कूटी चालक को पड़ा भारी, बेलापुर-नेरुल रोड पर हुआ हंगामा”

नाशिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट; मुख्य पीड़िता को आरोपी दानिश तौसीफ और निदा खान ने दिखाए जाकिर नाईक , डॉ. इसरार अहमद, तारिक जमील के वीडियो; भजन सुनने से किया मना पूरे तरीके से मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट करने की कोशिश;

एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में बढ़े दाम, बारिश का असर – ₹1800 से ₹2500 क्विंटल तक पहुंची कीमत

TAGGED: पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह विवाद को सुलझाने के फैसले का स्वागत किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NDTL और SGT यूनिवर्सिटी के बीच MoU साइन, स्पोर्ट्स साइंस और एंटी-डोपिंग रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा NDTL और SGT यूनिवर्सिटी के बीच MoU साइन, स्पोर्ट्स साइंस और एंटी-डोपिंग रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
Next Article आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पुंछ के सीमावर्ती गांव नांगली का दौरा, पीएम मोदी का बड़ा बयान – “सीमा गांवों से ही भारत की असली पहचान”
पुंछ के सीमावर्ती गांव नांगली का दौरा, पीएम मोदी का बड़ा बयान – “सीमा गांवों से ही भारत की असली पहचान”
Jammu and Kashmir June 7, 2026
'अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे'
‘अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे’
UP June 7, 2026
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
Sports June 7, 2026
पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
National June 7, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?