Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक, समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए करार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक, समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए करार
National

भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक, समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए करार

Last updated: August 20, 2026 10:44 pm
cennews
Share
2 Min Read
भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक, समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए करार
भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक, समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए करार
SHARE

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच समुद्री विरासत, खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में करार हुए हैं। इसके जरिए दोनों देशों की कोशिश आपसी सहयोग बढ़ाना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर में हुई चौथी भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक (आईएसएमआर) में छह मुख्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई और नए अवसरों पर विचार किया। इसमें एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी, डिजिटलाइजेशन, हेल्थकेयर और मेडिसिन, स्किल डेवलपमेंट और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

पोस्ट में आगे कहा गया कि बातचीत में भारत-सिंगापुर साझेदारी की मजबूत गति और इसे ठोस नतीजों में बदलने की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया गया, जिससे भविष्य-उन्मुख और आपसी फायदे वाली आर्थिक साझेदारी और मजबूत होगी। इस दौरान भारत और सिंगापुर के बीच दो समझौता ज्ञापन (एमओयू) और एक आशय पत्र (एलओआई) का एक्सचेंज हुआ। इन करार में समुद्री विरासत में सहयोग, खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये समझौते आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करेंगे।

चौथी भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक (आईएसएमआर) में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हुए।

वहीं, सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप-प्रधानमंत्री और व्यापार एवं उद्योग मंत्री गैन किम योंग ने किया। इस राउंडटेबल में वरिष्ठ मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए समन्वय मंत्री के. षणमुगम, विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन, डिजिटल विकास और सूचना मंत्री जोसेफिन टेओ और परिवहन मंत्री तथा वित्त राज्य मंत्री जेफरी सिओ भी शामिल हुए।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें:राष्ट्रपति

विकसित भारत के लिए जल्द बनेगी बैंकिंग सुधारों पर उच्च-स्तरीय समिति: निर्मला सीतारामन

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

नामांकन से अवसंरचना तक, यूडीआईएसईप्लस ने बताई स्कूली शिक्षा की प्रगति

TAGGED: खाद्य सुरक्षा और दूरसंचार एवं प्रसारण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए करार, भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक, समुद्री विरासत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article FIH Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, पाक का विश्व कप में सफर समाप्त FIH Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, पाक का विश्व कप में सफर समाप्त
Next Article ओलंपिक 2036: केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा- टैलेंट स्काउटिंग पर फोकस ओलंपिक 2036: केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा- टैलेंट स्काउटिंग पर फोकस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा
National August 20, 2026
FIH Hockey World Cup: पाक को हराने पर गृह मंत्री ने भारतीय टीम को दी बधाई, कहा- ‘भारत के दबदबे को बनाए रखा’
FIH Hockey World Cup: पाक को हराने पर गृह मंत्री ने भारतीय टीम को दी बधाई, कहा- ‘भारत के दबदबे को बनाए रखा’
Sports August 20, 2026
ओलंपिक 2036: केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा- टैलेंट स्काउटिंग पर फोकस
ओलंपिक 2036: केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा- टैलेंट स्काउटिंग पर फोकस
Sports August 20, 2026
FIH Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, पाक का विश्व कप में सफर समाप्त
FIH Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, पाक का विश्व कप में सफर समाप्त
Sports August 19, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?