By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, एफएमएम बैठक में किया वादा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, एफएमएम बैठक में किया वादा
National

UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, एफएमएम बैठक में किया वादा

cennews
Last updated: September 24, 2026 7:35 pm
By cennews
Share
4 Min Read
UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, एफएमएम बैठक में किया वादा
UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, एफएमएम बैठक में किया वादा
SHARE

UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, एफएमएम बैठक में किया वादा

UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, एफएमएम बैठक में किया वादा

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को बताया कि न्यूयॉर्क में बुधवार को 81वीं यूएनजीए (संयुक्त राष्ट्र महासभा) से इतर भारत-कैरिकॉम विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) में वैश्विक स्तर पर अपने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सूरीनाम के विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सहयोग मंत्री मेल्विन डब्ल्यू. जे. बौवा ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की। यह बैठक नवंबर 2024 में गुयाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैरिकॉम साझेदारों की अध्यक्षता में हुई दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन की फॉलो-अप बैठक थी। बैठक के दौरान, कैरेबियाई देशों के 15-सदस्यीय कैरिकॉम समूह के सह-अध्यक्ष ने यूएनएससी के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने के फैसले से अवगत कराया।

भारत-कैरिकॉम विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) में बारबाडोस, डोमिनिका, बहामास, गुयाना, जमैका, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, हैती, सेंट लूसिया, सेंट किट्स एंड नेविस, एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्रियों; ग्रेनाडा के वित्त मंत्री; बेलीज के विदेश मामलों के मंत्रालय के सीईओ और कैरिकॉम की महासचिव कार्ला नताली बार्नेट ने भाग लिया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस बैठक से जुड़ी जानकारी एक बयान जारी कर दी। बताया, “बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत और कैरिकॉम देशों के बीच सहयोग में हुई लगातार प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने राजनीतिक जुड़ाव को गहरा करने; व्यापार और निवेश बढ़ाने; कृषि और खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु लचीलेपन और ऊर्जा सहयोग में सहयोग पर चर्चा की।”

बयान में आगे कहा गया, “कैरिकॉम साझेदारों ने इस क्षेत्र में भारत की मदद और दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी सहयोग पर चर्चा की। वे संयुक्त राष्ट्र में सुधार, जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ-साथ आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों जैसे वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम जारी रखने पर सहमत हुए।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने कैरिकॉम नेताओं को उनके भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और भरोसा दिलाया कि भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की एक मजबूत आवाज बनेगा। बैठक के बाद, विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “भारत ने इस बात पर जोर दिया कि हमें खासकर आर्थिक, डिजिटल एवं आवागमन के क्षेत्रों में अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहिए।”

विदेश मंत्री ने आगे कहा, “जिन छोटे एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) और त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं के लिए भारत ने प्रतिबद्धता जताई थी, उनमें से कई कैरेबियाई देशों में पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ में अभी काम जारी है।” उन्होंने बताया कि भारत ने अंग प्रतिरोपण एवं कृत्रिम अंग लगाने के लिए शिविर आयोजित किए हैं, कुछ कैरिकॉम साझेदार देशों को ‘हीमोडायलिसिस’ इकाइयां उपहार में दी हैं और कॉम्पैक्ट चिकित्सा उपकरण ‘भीष्म क्यूब’ इकाइयां उपलब्ध कराई हैं।

उन्होंने कैरिकॉम देशों से भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण के अवसरों का उपयोग करने का भी आग्रह किया और उनकी रुचि वाले क्षेत्रों में उनके अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पेशकश की। कैरिबियन कम्युनिटी संगठन को आमतौर पर कैरिकॉम कहा जाता है। इसके तीन देशों, सूरीनाम, त्रिनिदाद और गुयाना में भारतीय मूल के लोगों की काफी आबादी है। बाकी देशों की तरह, भारत का भी उपनिवेश बनने का इतिहास रहा है।

कैरिकॉम देशों को भारत की मदद का जिक्र करते हुए, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि इससे उस इलाके में सोलर पावर लगाने को बढ़ावा मिला है। उन्होंने इन देशों से ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ और ‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस’ में शामिल होने पर विचार करने का भी अनुरोध किया।

You Might Also Like

यूपीआई ने बनाया वैश्विक रिकॉर्ड, हर महीने 20 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस

वित्त मंत्री सीतारमण ने जेपी मॉर्गन के सीईओ से की मुलाकात, भारत में निवेश अवसरों और आर्थिक संभावनाओं पर की चर्चा

1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 780.78 अरब डॉलर पर स्थिर: RBI

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

TAGGED: “जिन छोटे एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) और त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं के लिए भारत ने प्रतिबद्धता जताई थी, UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन, उनमें से कई कैरेबियाई देशों में पूरी हो चुकी हैं, एफएमएम बैठक में किया वादा UNSC सीट के लिए कैरिकॉम करेगा भारत का समर्थन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम का अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश, जापान को 50-25 से हराया Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम का अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश, जापान को 50-25 से हराया
Next Article यूपीआई ने बनाया वैश्विक रिकॉर्ड, हर महीने 20 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Director Sheep Husbandry Department UT Ladakh Inaugurates Newly Established District Sheep Husbandry Officer’s Office in Changthang District
लद्दाख: चांगथांग जिले में भेड़ पालन विभाग के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन
Jammu and Kashmir September 24, 2026
रील के चक्कर में पारसिक हिल से सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 वर्षीय चालक गंभीर घायल!
Mumbai September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार!
Mumbai September 24, 2026
प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे प्रधानमंत्री: मोहनलाल
UP September 24, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?