हमारा संविधान 145 करोड़ भारत वासियों का मार्गदर्शक है।
सामाजिक न्याय के प्रतीक, हमारे महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण के लिए आज संविधान दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ में ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका का पाठन कर ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। साथ ही, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों से संबधित विषय पर जनपद स्तरीय वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
संविधान के आलोक में ‘नया भारत’ अंत्योदय से राष्ट्रोदय की ओर अग्रसर है।
सभी महापुरुषों की स्मृतियों को नमन।





