महाराष्ट्र के डिजिटल भविष्य को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किए Aaple Sarkar 2.0, MahaDBT 2.0 और MAITRI 2.0
मुंबई: महाराष्ट्र में डिजिटल प्रशासन और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं एआई विभाग के अंतर्गत Aaple Sarkar 2.0, MahaDBT 2.0 और MAITRI 2.0 का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार सहित कई वरिष्ठ मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस पहल के तहत नागरिकों, विद्यार्थियों, निवेशकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया गया है। लॉन्च की गई प्रमुख सेवाओं और योजनाओं में शामिल हैं:
लॉन्च की गई प्रमुख डिजिटल सेवाएं
- RTS 2.0: नागरिकों के लिए 74 सरकारी सेवाएं।
- MahaDBT 2.0: विभिन्न लाभार्थियों के लिए 24 योजनाएं।
- MAITRI 2.0: उद्योग एवं निवेश से संबंधित 76 सेवाएं।
- Maha-Uplabdhi: पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा।
- State-Centre CMS: केंद्र और राज्य सरकार के बीच पत्राचार की निगरानी प्रणाली।
- GQMS 2.0: सरकारी आवास प्रबंधन प्रणाली।
- Maharashtra Aadhaar Dashboard: आधार से संबंधित सेवाओं और आंकड़ों की निगरानी के लिए डिजिटल डैशबोर्ड।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के सचिव वीरेंद्र सिंह, MahaIT की निदेशक भुवनेश्वरी एस. सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इन डिजिटल पहलों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और तेज बनाना तथा नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में यह पहल महाराष्ट्र को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रशासन की ओर आगे बढ़ाने का प्रयास है।
