*मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा एक यात्री*
दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हुआ विवाद, ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बीच हुई घटना, वीडियो वायरल
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त लोकल ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी और ट्रेन की रफ्तार कम थी। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।
