J&K कैडर के IPS अधिकारी राजेश कुमार AGMUT कैडर में वापस भेजे गए, DGP पद पर नियुक्ति की संभावना
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर कैडर के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजेश कुमार को वापस AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) कैडर में भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार को AGMUT कैडर में वापस भेजे जाने के बाद किसी महत्वपूर्ण राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नियुक्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, उनकी नई नियुक्ति को लेकर अभी आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है। उनकी संभावित तैनाती को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#JammuKashmir #IPS #RajeshKumar #AGMUTCadre #PoliceAdministration #DGP
