🚨 घणसोली में जिम संचालक गिरफ्तार! आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 38 लाख रुपये वसूलने का आरोप
नवी मुंबई: घणसोली में महिला जिम पार्टनर को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर 38 लाख रुपये वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रबाले पुलिस ने इस मामले में जिम संचालक विवेक पाटील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित महिला वर्ष 2021 से एक-दूसरे को जानते थे और जिम व्यवसाय में साझेदार थे। आरोप है कि इसी संबंध का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से अलग-अलग समय पर पैसे वसूले। अब तक 38 लाख रुपये लेने का आरोप है। बार-बार पैसों की मांग और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर महिला ने रबाले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने विवेक पाटील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच रबाले पुलिस कर रही है।
बाइट: बालकृष्ण सावंत, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, रबाले पुलिस स्टेशन।
